हमारे बारे में (About Us)
- ब्लॉग पर जो भी नोट्स या प्रश्न-उत्तर डाले जाते हैं, उन्हें अनुभवी शिक्षक अच्छे से जांच करते हैं।
- शिक्षक की देखरेख के कारण यहाँ दी गई सभी जानकारियाँ बोर्ड परीक्षा के लिए बिल्कुल सही और भरोसेमंद हैं।
हमने यह ब्लॉग खास तौर पर कक्षा 10 और 12 के उन छात्रों के लिए बनाया है, जिन्हें हिंदी विषय की तैयारी करने में थोड़ी भी मुश्किल आती है। हमारा प्रयास है आपकी बोर्ड परीक्षा के लिए हिंदी की पढ़ाई को इतना आसान बना देना कि आपको रटना न पड़े, बल्कि सब कुछ आसानी से समझ आ जाए।
प्रिय छात्रों, हम आपको यह साफ तौर पर बताना चाहते हैं कि इस ब्लॉग पर दी गई सभी सामग्री केवल आपकी मदद और पढ़ाई को आसान बनाने के लिए है। इसे आप अपनी पढ़ाई के लिए सम्पूर्ण विषय सामग्री का विकल्प न मानें, बल्कि केवल एक सहायक सामग्री (Help Guide) के रूप में ही इस्तेमाल करें।
अपनी परीक्षा की सही तैयारी के लिए हमेशा अपनी NCERT की असली किताबों को ही सबसे पहले और मुख्य आधार बनाएं। यदि किसी पाठ, प्रश्न या उत्तर को लेकर आपके मन में कोई भी संदेह या उलझन होती है, तो हमेशा अपने स्कूल के विषय-शिक्षक की बात और सलाह को ही अंतिम और सही मानें।
आज का दौर पूरी तरह से ऑनलाइन पढ़ाई का है, जहाँ सब कुछ डिजिटल हो गया है। आप अपने घर पर आराम से बैठकर, जब भी आपका मन करे, सीधे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ाई कर सकते हैं।
ऑनलाइन पढ़ने का सबसे बड़ा फ़ायदा यही है कि आप किसी भी पाठ या टॉपिक को अपनी मर्ज़ी से जितनी बार चाहें, देख और समझ सकते हैं। आपके इसी ऑनलाइन सफ़र को आसान बनाने के लिए, हम इस ब्लॉग के ज़रिए हिंदी के सारे आसान नोट्स सीधे आपके फोन तक पहुँचा रहे हैं ताकि आप घर बैठे बोर्ड परीक्षा की बेहतरीन तैयारी कर सकें।
ब्लॉग का उद्देश्य -
हम परीक्षा को लेकर कोई बड़े दावे या शत-प्रतिशत (100%) प्रश्न उत्तर या सम्पूर्ण नोट्स मिलने की गारंटी नहीं देते हैं। परीक्षा का प्रश्न-पत्र पूरी तरह से बोर्ड और पेपर बनाने वाले विद्वानों के विवेक पर निर्भर करता है।
हमारा प्रयास केवल इतना रहता है कि हम पाठ्यक्रम के अनुसार सही, साफ-सुथरी और उपयोगी सामग्री छात्रों को दे सकें। हमारा ध्यान इस बात पर रहता है कि छात्र पाठ को रटने के बजाय अच्छी तरह समझ लें, ताकि वे परीक्षा में अपनी भाषा में सही उत्तर लिख सकें।
यहाँ आपको हिंदी का पूरा कोर्स बिल्कुल सीधी और सरल भाषा में मिलेगा, जैसे कोई दोस्त आपको समझा रहा हो।
हमारा प्रयास -
अभी यह ब्लॉग अपनी प्राथमिक स्टेज पर है जल्दी ही सभी विषयों के सम्पूर्ण नोट्स तैयार करके आप तक पहुँचने का पूरा प्रयास जारी है तब तक जो सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध हो चुकी है उसे पढ़कर अपनी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाने में लगे रहें ।
बोर्ड परीक्षा में हिंदी का पेपर आपके अंक प्रतिशत / Percentage को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। हम SK HINDI SIR आपके साथ मेहनत करने के लिए तैयार हैं ताकि आप हिंदी के पेपर में अधिक से अधिक नंबर ला सकें।
इस प्रयास में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद।
इस ब्लॉग पर आपको पढ़ने में आनंद आता है और आपकी पढ़ाई में सुधार होता है तो अपने साथियों को भी जोड़ने का प्रयास करें ।