Class 10 Hindi Model Paper 2027 । RBSE अंक योजना आधारित

माध्यमिक परीक्षा मॉडल पेपर 2027

विषय हिन्दी

कक्षा 10

समय: 3 घंटे 15 मिनट

पूर्णांक: 80 अंक


खण्ड - अ (कुल अंक: 30)

प्रश्न 1. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर दीजिए - (1 × 6 = 6)

मनुष्य के जीवन में परिश्रम का बहुत बड़ा महत्व है। जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है, उसे सफलता अवश्य मिलती है। परिश्रम को सफलता की कुंजी माना गया है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। आलसी व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ सकता और समाज में अपना स्थान नहीं बना पाता। इसके विपरीत, परिश्रमी व्यक्ति हर कठिनाई को पार कर लेता है। भारत के महान नेता और वैज्ञानिक अपनी कड़ी मेहनत के बल पर ही उच्च पदों पर पहुँचे। यदि हमें अपने जीवन को सुंदर और समृद्ध बनाना है, तो आलस्य को छोड़कर परिश्रम का मार्ग अपनाना होगा।

1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक क्या होगा ? 
(अ) आलस्य के लाभ
(ब) जीवन में परिश्रम का महत्व
(स) भारत के महान वैज्ञानिक
(द) समाज की कुरीतियाँ
2. सफलता की कुंजी किसे माना गया है ? 
(अ) भाग्य को
(ब) धन को
(स) परिश्रम को
(द) आलस्य को
3. गद्यांश के अनुसार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु कौन है ?  
(अ) समाज
(ब) कठिनाई
(स) आलस्य
(द) समय
4. महान नेता और वैज्ञानिक उच्च पदों पर किसके बल पर पहुँचे ?  
(अ) भाग्य के बल पर
(ब) अपनी कड़ी मेहनत के बल पर
(स) धन-दौलत के बल पर
(द) समाज के बल पर
5. जीवन को सुंदर और समृद्ध बनाने के लिए हमें क्या छोड़ना होगा ?  
(अ) परिश्रम
(ब) सफलता
(स) कठिनाई
(द) आलस्य
6. 'सुंदर' शब्द का सही विलोम शब्द क्या होगा ?  
(अ) कुरूप
(ब) समृद्ध
(स) कठिन
(द) पवित्र


कक्षा 10 हिन्दी मॉडल पेपर
Sample Paper Class 10 Hindi 2027  


प्रश्न 2. निम्नलिखित अपठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर दीजिए - (1 × 6 = 6)

श्रम की पूजा ही जीवन है, जो सोता है वह खोता है,

भाग्य भरोसे रहने वाला, जीवन भर केवल रोता है।

जिसने भी अपनी बाहों के बल पर पर्वत को काट दिया,

उसने ही जग के इतिहासों में अपना स्वर्णिम नाम जिया।

मत बैठो थककर मंजिल के राही, अभी बहुत दूर जाना है,

काटकर अविद्या का अंधियारा, नया सवेरा लाना है।

(i) इस काव्यांश में जीवन की वास्तविक पूजा किसे कहा गया है ?

(अ) भाग्य को (ब) विश्राम को (स) श्रम (मेहनत) को (द) धन को

(ii) जीवन भर किस व्यक्ति को रोना या पछताना पड़ता है ?

(अ) जो कर्म करता है (ब) जो भाग्य के भरोसे रहता है (स) जो पर्वत काटता है (द) जो इतिहास लिखता है

(iii) पर्वत को काटना वाक्यांश से कवि का क्या तात्पर्य है ?

(अ) पहाड़ तोड़ना (ब) कठिन से कठिन बाधाओं पर विजय पाना (स) रास्ता भटक जाना (द) विश्राम करना

(iv) कवि ने किसे थककर न बैठने की सलाह दी है ?

(अ) राजा को (ब) भाग्यवादी को (स) मंजिल के राही (कर्मवीर) को (द) आलसी को

(v) अविद्या का अंधियारा में कौन सा मुख्य भाव छिपा है ?

(अ) अज्ञानता को दूर करना (ब) रात का समय होना (स) पढ़ाई बंद करना (द) प्रकाश फैलाना

(vi) स्वर्णिम शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय का सही विकल्प है—

(अ) स्वर्ण + इम (ब) स्वर्ण + ईम (स) स्वर + णिम (द) स्वर्णि + म


प्रश्न 3. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - (1 × 6 = 6)

(i) किसी भाव, गुण, दशा या अवस्था का बोध कराने वाले शब्दों को ............ संज्ञा कहते हैं।

(ii) जो सर्वनाम निकट या दूर की किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध कराते हैं, उन्हें ............ सर्वनाम कहा जाता है।

(iii) यह महल बहुत पुराना है। इस वाक्य में 'पुराना' शब्द ............ विशेषण का उदाहरण है।

(iv) जहाँ क्रिया का फल कर्ता पर ही पड़ता है और उसमें कर्म अनुपस्थित होता है, वह ............ क्रिया कहलाती है।

(v) लिंग, वचन, कारक आदि के कारण जिन शब्दों के स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं होता, उन्हें ............ या अव्यय कहते हैं।

(vi) वे शब्दांश जो किसी मूल शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, ............ कहलाते हैं।


प्रश्न 4. निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए - (1 × 6 = 6)

(i) उत्साह कविता में कवि ने बादलों के भीतर क्या छपे होने की बात कही है ?

(अ) शीतल जल (ब) वज्र (नूतन कविता) (स) अंधकार (द) इंद्रधनुष

(ii) दंतुरित मुसकान कविता में कवि ने 'मधुपर्क' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया है ?

(अ) शहद के लिए (ब) माँ के आत्मीय प्रेम और ममता के लिए (स) मीठे वचनों के लिए (द) भोजन के लिए

(iii) बालगोबिन भगत के संगीत को लेखक रामवृक्ष बेनीपुरी ने क्या कहा है ?

(अ) जादू (ब) लोरी (स) उपदेश (द) विलाप

(iv) लखनवी अंदाज पाठ में लेखक यशपाल ने किस वर्ग पर करारा कटाक्ष किया है ?

(अ) शोषित वर्ग पर (ब) सामंती/पतनशील नवाबों की दिखावटी जीवन-शैली पर (स) ग्रामीण जनता पर (द) व्यापारियों पर

(v) माता का अँचल पाठ में जब बच्चे चूहे के बिल में पानी डालकर भागते हैं, तो माँ उन्हें कहाँ छिपाती है ?

(अ) आँचल के साए में (ब) कमरे में (स) बाग में (द) पिता के पास

(vi) साँना-साँना हाथ जोड़ि यात्रा-वृत्तांत में लेखिका ने 'कटाओ' को क्या संज्ञा दी है ?

(अ) भारत का स्विट्जरलैंड (ब) मिनी पेरिस (स) सन्नाटे का शहर (द) देवभूमि


प्रश्न 5. निम्नलिखित अति लघुत्तरात्मक प्रश्नों के उत्तर एक पंक्ति या एक शब्द में दीजिए - (1 × 6 = 6)

(i) द्विगु समास की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।

(ii) अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ लिखते हुए वाक्य प्रयोग कीजिए।

(iii) सत्य का आग्रह'का सही सामासिक पद (समास) बनाइए।

(iv) संगतकार कविता के अनुसार मुख्य गायक की आवाज बैठने पर संगतकार उसकी किस प्रकार मदद करता है ?

(v) एक कहानी यह भी'पाठ के आधार पर बताइए कि शीला अग्रवाल ने मन्नू भंडारी के भीतर किस भावना को पंख दिए ?

(vi) नौबतखाने में इबादत पाठ में बिस्मिल्ला खाँ शहनाई की दुनिया का क्या बजाते थे ?


खण्ड - ब (कुल अंक - 14)

निम्नलिखित लघुत्तरात्मक प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 40 शब्दों में दीजिए - (2 × 7 = 14)

प्रश्न 6. आत्मिक सौंदर्य शारीरिक सौंदर्य से श्रेष्ठ होता है - कन्यादान कविता के आलोक में माँ की सीख स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 7. लक्ष्मण-परशुराम संवाद के आधार पर बताइए कि परशुराम ने अपने फरसे की क्या-क्या विशेषताएँ बताईं ?

प्रश्न 8. नेताजी का चश्मा कहानी में जब मूर्तिकार चश्मा बनाना भूल गया, तो यह समाज की किस लापरवाही की ओर संकेत करता है ?

प्रश्न 9. बालगोबिन भगत के गायन की कबीरपंथ से क्या समानताएँ थीं ? किन्हीं दो बिंदुओं पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 10. मानवीय करुणा की दिव्य चमक पाठ के आधार पर फादर कामिल बुल्के की हिंदी भाषा के प्रति क्या चिंताएँ थीं ?

प्रश्न 11. माता का अँचल पाठ के आधार पर बताइए कि भोलानाथ अपने पिता के साथ रहने के बावजूद विपत्ति के समय माँ की शरण में ही क्यों जाता है ?

प्रश्न 12. साँना-साँना हाथ जोड़ि पाठ में तीस्ता नदी और हिमालय के सौंदर्य ने लेखिका के अंतर्मन को किस प्रकार झंकृत किया ?


खण्ड - स (कुल अंक: 20)

निम्नलिखित दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए (शब्द सीमा लगभग 60-80 शब्द) -

प्रश्न 13. निम्नलिखित पठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1 × 4 = 4)

काशी में मरण भी मंगल माना गया है। काशी आनंदकानन है। सबसे बड़ी बात है कि काशी के पास उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ जैसे रसीले और विरक्त मानव रहे हैं, जिन्होंने काशी की गंगा-जमुनी संस्कृति को जिया। शहनाई और काशी एक-दूसरे के पूरक रहे हैं।

(i) काशी को क्या माना गया है और इसे किस नाम से पुकारा गया है ?

(ii) उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ ने काशी में रहकर किस संस्कृति को जीवंत किया ?

(iii) लेखक के अनुसार कौन सी दो चीजें एक-दूसरे की पूरक हैं ?

(iv) गद्यांश में 'विरक्त' शब्द का क्या तात्पर्य है ?

प्रश्न 14. निम्नलिखित पठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए - (1 × 4 = 4)

विकल विकल, उन्मन थे उन्मन, विश्व के निदाघ के सकल जन,

आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन !

तप्त धरा, जल से फिर, शीतल कर दो- बादल, गरजो !

(i) विश्व के सभी लोग क्यों व्याकुल और अनमने हो रहे थे ?

(ii) कवि ने बादलों को किस दिशा से आया हुआ माना है ?

(iii) तप्त धरा को शीतल करने से कवि का क्या दार्शनिक संदेश है ?

(iv) इस पद्यांश में घन और निदाघ शब्दों के अर्थ लिखिए।

प्रश्न 15. निम्नलिखित प्रश्नों के विस्तृत उत्तर लिखिए - (1 × 6 = 6)

उद्धव तुम हौ अति बड़भागी पद के आधार पर गोपियों द्वारा उद्धव के ज्ञान-मार्ग (योग-साधना) को कड़वी ककड़ी और व्याधि बताने के तर्कों की समीक्षा कीजिए।

अथवा

लखनवी अंदाज कहानी में नवाब साहब के व्यवहार और लेखक यशपाल के दृष्टिकोण के माध्यम से कथ्य के बिना भी क्या कहानी लिखी जा सकती है ? इस वैचारिक प्रश्न का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 16. निम्नलिखित कवियों/लेखकों का प्रामाणिक साहित्यिक परिचय दीजिए: (1 × 4 = 4)

छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद के जीवन दर्शन, काव्य दृष्टि एवं उनकी मुख्य कृतियों का परिचय दीजिए।

अथवा

प्रसिद्ध महिला कथाकार मन्नू भंडारी के व्यक्तित्व, उनकी लेखन विधाओं एवं मुख्य रचनाओं का साहित्यिक परिचय दीजिए।


खण्ड - द (कुल अंक- 16)

प्रश्न 17 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 300 शब्दों में सारगर्भित एवं बिंदुवार निबंध लिखिए-(1 × 6 = 6)

(i) विकसित भारत 2047 - हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

प्रस्तावना - तकनीकी एवं आर्थिक प्रगति

युवाओं की भूमिका

चुनौतियाँ

उपसंहार

(ii) जल संकट - कल की विकट समस्या और आज का समाधान

प्रस्तावना जल संकट के कारण

मानव जीवन पर प्रभाव

जल संरक्षण के उपाय

उपसंहार

(iii) सोशल मीडिया और भटकाव के दौर में विद्यार्थी जीवन

प्रस्तावना

सोशल मीडिया का बढ़ता आकर्षण

पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव

सदुपयोग के तरीके

उपसंहार

प्रश्न 18 (1 × 4 = 4)

स्वयं को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधपुर का छात्र पीयूष मानते हुए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना पत्र लिखिए, जिसमें निर्धन छात्र कोष से पाठ्यपुस्तकें एवं आर्थिक सहायता दिलाने का सविनय अनुरोध किया गया हो।

अथवा

अपने क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही चोरी की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की शिकायत करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर को एक शिकायती पत्र लिखिए।

प्रश्न 19 (1 × 6 = 6)

आपके शहर में एक नई हस्तशिल्प और खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। उपभोक्ताओं को आकर्षित करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 25-50 शब्दों में एक सुंदर और आकर्षक विज्ञापन का प्रारूप तैयार कीजिए।